झाबुआ Live डेस्क

कलेक्टर  सोमेश मिश्रा आज प्रातः जिला अस्पताल पहुंचे I यहां पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से शीघ्र सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जा रही है। इस हेतु कलेक्टर मिश्रा द्वारा स्थल का निरीक्षण किया एवं जिला अस्पताल झाबुआ में ट्रामा सेंटर के बेसमेंट से लिंक करने के निर्देश दिएI झाबुआ जिले के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात प्राप्त होगी I सीटी स्कैन के लिए मरीजों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा I इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी एस ठाकुर , सिविल सर्जन डॉ. बी. एस . बघेल , डॉ. भारत सिंह बिलवाल द्वारा सीटी स्कैन मशीन को सुविधाजनक स्थापित करने के लिए चर्चा की I इस दौरान प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *