मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ जिला पंचायत अध्यक्षा अनीता नागर सिंह चौहान इन दिनों जिले के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर कोरोना से बचाव हेतु किए जा रहे। टीकाकरण के प्रचार प्रसार तथा लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने में जुटी हुई है वह घर-घर तथा फलिए में जाकर लोगों का हालचाल पूछते हुए वैक्सीन लगवाने हेतु समझा रही है। जिला पंचायत अध्यक्षा अनीता नागर सिंह चौहान ने इसी कड़ी में आज आम्बुआ कस्बे का भ्रमण किया तथा घर-घर जाकर लोगों के हाल-चाल तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली कोरोना से बचाव हेतु किए जा रहे टीकाकरण वैक्सीन हेतु समझाइश दी तथा लोगों को प्रेरित किया ।उनके मधुर व्यवहार का असर भी लोगों पर पड़ता दिख रहा है तथा टीकाकरण करवाने हेतु तैयार भी हो रहे हैं। चौहान के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, उपसरपंच विकास माहेश्वरी, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल खंडेलवाल, यश राठौड़, गिरधर खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation संघ के स्वयंसेवको ने संभाला मोर्चा संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने संविदा नीति को लागू करवाने को लेकर तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन