झाबुआ। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने प्रदेश  कार्यकारिणी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर सूची जारी कर दी है। जिसमें झाबुआ जिले की कांग्रेस नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व महासचिव श्वेता गंगा मोहनिया को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जवाबदारी सौंपे जाने पर मोहनिया ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में महिलाओं को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए युवा महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए शीघ्र ही कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय की जा रही है। नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, रूपसिंह डामोर, संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, युवा नेता आशीष भूरिया आदि ने मोहनियो को शुभकामनाएं दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *