नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ

शहर के मध्य में स्थित श्री राजवाड़ा चोक के पास श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के कार्यालय का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. विद्याराम शर्मा, पं. गणेश उपाध्याय, रमेश शर्मा एवं सुभाष गिदवानी थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं श्री उपाध्याय ने विस्तार से श्री राम शिला का झाबुआ से अयोध्या तक ले जाना, झाबुआ राजवाड़ा स्थित श्री राम मंदिर पर शिला पूजन एवं मंदिर के रंगरोगन एवं व्यवस्थाओं को लेकर किये गए एक लंबे संघर्ष के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए किए जाने वाले संग्रहण के लिए हमें हर घर तक पहुँचना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी गर्व से कह सके कि मंदिर निर्माण में कुछेक अर्थ योगदान मेरा भी है.. कार्यक्रम का संचालन वैभव सुराणा ने किया, कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, विवेक दुबे, कृष्णा शाह, कल्याण डामोर, भावेश सोनी, गोपाल बुंदेला, एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *