झाबुआ डेस्क। 24 दिसंबर 2023 को चारभुजा मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनीष नानालाल कोठारी और सचिव पद के लिए राकेश ओंकारलाल शाह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पूर्व मे ही राजेंद्र नाथूलाल कटलाना उपाध्यक्ष, हेमेंद्र कन्हैयालाल जी शाह कोषाध्यक्ष व लोकेश कांतिलाल नानावटी सह सचिव पद पर निर्विरोध आ गये थे। राजेंद्र बद्रीलाल जी शाह व संजय मिठालाल शाह द्वारा स्वेच्छा से क्रमश अध्यक्ष व सचिव पद से अपना आवेदन पत्र वापस लिया गया। मनीष कोठारी राकेश शाह निर्वाचन समिति के अध्यक्ष दिलीप काशव व सुभाष नीमा ,मनोज कोठारी व अन्य सदस्यों का सरहानीय प्रयास रहा निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने हेतु । निर्वाचन समिति द्वारा उपाध्यक्ष का एक पद और शृजीत किया गया जिस पद पर राजेंद्र शाह द्वारा अपनी सहमति दी गई। इस प्रकार पूर्व में पांच उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए एवं राजेन्द्र शाह को उपाध्यक्ष के लिए घोषित किया जाता है। उक्त मीटिंग के दौरान कृष्णकांत शाह, मनोहर लाल नीमा , जितेंद्र शाह , विकास शाह , मनीष वर्दिया , दीपक नीमा आशीष कटलाना उपस्थित रहे हैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जय श्री कृष्णा । यह है नवीन पदाधिकारी अध्यक्ष : मनीष नानालाल कोठारी सचिव : राकेश ओंकारलाल शाह उपाध्यक्ष : राजेंद्र नाथूलाल कटलाना उपाध्यक्ष : राजेंद्र शाह कोषाध्यक्ष : हेमेंद्र कन्हैयालाल शाह सह सचिव : लोकेश कांतिलाल नानावटी Post navigation जनजाति कार्य विभाग के चार दिवसीय महिला एवं पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 29 से, जिले की कुल 14 टीम लेगी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ऑलइंडिया यूनिवर्सिटी भुनेश्वर ओडिशा के लिए आदर्श महाविद्यलय की दो छात्राओं का चयन