झाबुआ Live के लिए सारंगी से जीवनलाल राठोड़ की रिपोर्ट । सारंगी पुलिस चोकी अंतग॔त रुंजी गाँव मे आज महेश डामर नामक 35 वर्षीय शख्स की जान चली गयी । दरअसल महेश डामर नामक शख्स अपने घर पर शोचालय बनवा रहा था ओर शोचालय के ऊपर पानी की टंकी दीवार कवर कर बनवा रहा था तीन दिन पहले निर्माण हुआ था ओर महेश आज उसी दीवार की तरी ( नई दीवार पर पानी डालना ) कर रहा था इसी दोरान टंकी की दीवार टुटकर नीचे आ गिरी जिसकी चपेट मे आ जाने से महेश की मोत हो गयी …उसके सिर मे गंभीर चोट आई है सारंगी पुलिस चोकी पर मग॔ कायम कर जांच शुरु की गयी है । Post navigation किसान आंदोलन की आहट के बीच हाड॔कोर किसान बेल्ट मे पुलिस का फ्लैग माच॔ तालाब से बरामद हुआ तैरता हुआ शव ; पुलिस जांच मे जुटी