झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया ने शनिवार ग्राम धतुरिया पहुंचकर सर्पदंश से चत्तरसिंह पिता पुंजा राजपूत की मौत हो जाने पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया उनके घर पहुंची। इस अवसर पर विधायक निर्मला भूरिया ने शोकाकुल परिवार से चर्चा कर कहा कि वे पीडि़त परिवार को हरसंभव मदद करेगी। इस मौके पर विधायक निर्मला भूरिया के साथ भाजपा जिला मंत्री अम्बालाल मेहता, कालूसिंह कमलखेड़ा समेत भाजपाई मौजूद थे। Post navigation जान हथेली पर रखकर ड्राइवर चला रहे हैं इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर वाहन एक सप्ताह में हटेगी अवैध अतिक्रमण की हुई दुकानें