झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- मंगलवार की रात करीबन 9 बजे के लगभग नगर के बीचो-बीच अचानक एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में किराना दुकान है जिसमें लाखों रुपए सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई थी। आग ने विकराल रूप ले लिया था और पूरे घर को अपनी चपेट में लिया था, इसके बाद पीछे का दरवाजा तोडक़र आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घर में टीवी, पंखे, फ्रिज, कूलर, अलमारी, तेल के डिब्बे और नकदी के साथ सोना-चांदी के आभूषण भी जलकर खाक हो गए। परवलिया के किराना व्यापारी व अनाज की खरीदी करने वाले वरदीलाल पाटीदार की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी अनुसार व्यापार के साथ खेती भी करते थे इसलिए टमाटर-मिर्च की राशि भी इनके पास नकद रखा जो लाखों रुपए में है। वह भी जल गया पूरे घटनाक्रम मे 15 से 17 लाख के नुकसान के अनुमान की बात सामने आई है। Post navigation अनाज व्यापारी से रुपयों का बैग छीनते आरोपी को पकडक़र किया पुलिस के हवाले सावधान … अब अगर इंटरनेट पर बदमाशी की ” आनलाइन सायबर थाना आपके लिए तैयार है