बखतगढ़ | बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोटा में मोटर गैरेज जामनिया की दुकान पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की श्याम की किराना दुकान के साथ-साथ बखतगढ़ की निवासी लक्ष्मी वर्मा पति स्वर्गीय मगनलाल वर्मा की कटलरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-21-at-4.11.19-PM.mp4 बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अलीराजपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार जामनिया का हाथ भी जल गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी सिसोदिया ने यह भी बताया कि आग से प्रभावित तीनों दुकानदारों को थाने पर बुलाया गया है। उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा। फिलहाल, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हरियाली महोत्सव के अंतर्गत बखतगढ में वृक्षारोपण किया