ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंशसिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बखतगढ चौकी छकतला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 25 मार्च 2026 को चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर के माध्यम से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति अपने निवास के समीप अवैध शराब बडी मात्रा में संगृहित कर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में है। सूचना पर गंभीरता से त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बखतगढ के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी। दबिश कार्यवाही के दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश (पिता तेलिया वास्केल), निवासी ग्राम गोन्दवानी से पूछताछ कर तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा का विवरण निम्नानुसार है: • गोवा विस्की: 43 पेटी (516 बोतल) • माउन्ट बीयर: 10 पेटी (240 केन) • लंदन प्राईड विस्की व वोदका: 06 पेटी (192 क्वार्टर एवं 24 बोतल) • एमडी विस्की: 04 पेटी (192 क्वार्टर) पुलिस द्वारा कुल 594.12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसका बाज़ार मूल्य लगभग 1,80,500 रुपये (एक लाख अस्सी हजार पाँच सौ रुपये) है। आरोपी द्वारा उक्त मदिरा के भंडारण हेतु कोई भी वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) या परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, उसके विरुद्ध थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 44/2026, धारा 34(2) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप-निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Post navigation आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न खाली कैरेट की आड़ में खैर की लकड़ी की तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा वाहन