रमेश कनेश, बखतगढ़ आकाशीय बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना नर्मदा किनारे स्थित चिलकदा गांव में हुई। कांति पिता नटु मोरी घर में रखे मटके का पानी पीने गई थी तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घर के छज्जे पर रखी घास जलने लगी। घर पर तेज रोशनी पड़ने के बाद पता चला आकाशीय बिजली गिरी है। परिजन पहुंचे तो कांता मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। Post navigation ग्राम जामली में एसपी ने बच्चों से पढ़ाई तथा उनके भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी भीषण आग