नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ आज दोपहर जिला मुख्यालय स्थित दि नागरिक सहकारी बैंक की बैठक में सर्वसम्मति से बैंक के सदस्य शैलेश दुबे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, गौरतलब है की विगत दिनों सहकारिता नेता पुरुषोत्तम प्रजापति जो कि संस्था के अध्यक्ष थे उनके निधन के पश्चात यह पद रिक्त था, बैठक से पूर्व सभी ने प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी ,अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री दुबे की अध्यक्षता में बैंक की आगामी योजनाओं को लेकर बैठक की गई। बैठक में समिति के सदस्य सर्वश्री विजय नायर, संजय शाह, किरण शर्मा, अनिल त्रिवेदी, कपिल पाठक, पिंकी पाठक, एवं संचालक गण उपस्थित थे। Post navigation ज़हरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान; जारी जब्त की ₹ 1,18,700 की शराब जंगली जानवरों के हमले में घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत