दिपेश प्रजापति, झाबुआ राणापुर ब्लॉक के ग्राम कालापान में मंगलवार को गांव की पहाड़ी पर जंगली जानवर द्वारा मोर पर हमला कर घायल कर दिया। सुबह राकेश पिता रमेश बिलवाल के घायल अवस्था मे मोर को देखा और तुरंत ग्रामीणों को खबर किया, फिर उसे घर पर हवादार टोकरी के नीचे ढांक दिया और खून रोकने के लिये कपड़ा बांध दिया और उसके बाद उनकी दीदी राधा बिलवाल के द्वरा कल्पना बिलवाल को झाबुआ में घायल मोर की घटना बताई। कल्पना के द्वरा सुबह 9 बजे के करीब फ्लाइंग स्क्वॉड का नंबर लेकर घायल मोर की सूचना दी। साथ ही इरफान खान ने पांडे जी थांदला का नंबर मिलाकर उनसे बात कर घायल मोर के उपचार के लिये चर्चा की। उन्होंने लोकेशन पूछी तब तक काफी देर हो चुकी है एवं राष्ट्रीय पक्षु की मौत हो गई। Post navigation शैलेष दुबे बनाए गए नागरिक सहकारी बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस पर निर्धन बच्चों को भोजन करवाकर वितरित किए नए कपड़े