झाबुआ। प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के समस्त शिक्षको एवं स्कूल मे पढ़ने वाले छात्रों से मन की बात करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण 4 सितंबर को प्रात 10 बजे से 11.45 तक दूरदर्शन, आकाशवाणी एडूसेट तथा वेबकास्ट आदि के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रसारण को देखने की व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के स्कूलो में ग्राम स्तर तक टीवी-रेडियो की व्यवस्थाएं की गई है। प्रसारण की व्यवस्थाएं अच्छे से हो सके इसके लिए संकुलवार प्राचार्यो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। Post navigation रद्द हुआ सीएम का प्रस्तावित मेघनगर दौरा पं. हरिप्रसाद अग्निहोत्री की चतुर्थ पुण्यतिथि शनिवार को