झाबुआ। जिला कांग्रेस के भीष्म पितामह स्व. पंडित हरिप्रसाद अग्निहोत्री की चोथीं पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेसियो द्वारा अग्निहोत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया जाएगा। 5 सितंबर को ही देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया सहित पूर्व जिलाध्यक्ष शांतिलाल पडियार, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी पंच, सरपंच, तड़वी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। Post navigation शुक्रवार को स्कूली बच्चो को प्रधान मंत्री करेगे संबोधित विमला पंवार का निधन