झाबुआ लाइव के लिए खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी में इस वर्ष भी महिलाओं शीतला सप्तमी की पूर्व संध्या पर ही पापड़, पूड़ी व अन्य खाद्य सामग्री तल कर रख ली गई और सुबह से ही मंदिरों पर शीतला माता की पूजा करने जुटी। इस दौरान महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर मंदिरों जाकर पूजा-अर्चना कर प्रसादी चढ़ाई और अपने परिवार में सुख-शांति व पति की लंबी आयु की कामना की। इसी के साथ चामुंडा माता मंदिर पर महिलाओं ने परंपरानुसार पूजा की प्रसादी चढ़ाई। गौरतलब है कि शीतला सप्तमी पर घर में ठंडा भोजन करने की परम्परा है जिसे क्षेत्र की महिलाओं ने घर के चूल्हे नहीं जलाए। Post navigation झालोद में 3 माह से मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा मुन्नाभाई को आरोग्य विभाग की टीम ने पहुँचाया सलाखो के पीछे इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा, गैस लिकेज होने पर यातायात बाधित