झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र सिंह नायक की रिपोर्ट अभी अभी पिटोल के समीप पांच का नाका ग्राम में एक गैस से भरा कैप्सूल टैंकर पलटी खा गया। दोपहर करीब 2.30 बजे पलटा यह केप्सूल वड़ोदरा से भारत गैस रिफिल कर जा रहा था कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा तथा कैप्सूल टैंकर पलटने से चालक गभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है, जहां उसका इलाज जारी है।वही दुर्घटना के बाद कैप्सूल टैंकर से गैस लिकेज हो रही है तथा पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इंदौर अहमदाबाद हाईवे को रोक दिया जिससे वाहनों की कतारें लग गई है। Post navigation शीतला सप्तमी पर मंदिरों में पूजा के लिए महिलाओं का लगा तांता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में रैली निकाल लिया महिलाओं के आदर करने का संकल्प