भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल विगत 5 अक्टूबर 2019 को अलीराजपुर जिले में पश्चिमी क्षेत्र की 17 वर्षीय बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में झाबुआ जिले की टीम द्वारा धार जिले के टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसमें इस प्रतियोगिता में बालक हायर सेकंडरी से पिटोल के छात्र शिवम पिता संजय चौहान द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए में शिवम का चयन हो गया और अब शिवम 11 अक्टूबर 2019 को शाहपुरा जिले के डिंडोरी में विभागीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। शिवम की इस उपलब्धि पर पिटोल फायर सेकेंडरी स्कूल के खेल शिक्षक चेतन परमार सहित समस्त स्कूल के गुरुजनों द्वारा बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करी शिवम के चयन पर पिटोल के सभी खेल प्रेमी और खिलाडिय़ों ने भी और परिवारजनों ने भी शिवम को बधाई दी। ) Post navigation 14 वर्ष से फरार हत्यारा वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार उपचुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कस्बे में निकाला फ्लैगमार्च