झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पारा श्रावण मास के चौथे सोमवार की दोपहर को शिवगंगा के बैनर तले सैकड़ों कावडिय़ों ने नगर के प्रमुख मार्गो से हर-हर बम-बम के उदधोष के साथ विशाल कावड यात्रा निकाली। आज दोपहर को पारा नगर में झाबुआ जिले के पवित्र तीर्थ देवझिरी से अपनी अपनी कावड में पवित्र जल भर कर लाए कावडिय़ों ने पारा बस स्टैंड स्थित प्राचीन शंकर मंदिर से लेकर डीजे साउड व बैंडबाजे के साथ नगर प्रमुख मार्ग बस स्टैंड होली चौक, सदर बाजार से होते हुए विशाल कावड यात्रा निकाली। कावड यात्रा मे आसपास व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से आए लगभग एक हजार कावडिय़ों ने हर-हर बम-बम भोले श्ंाभु भोलेनाथ के जय उदधोष के साथ पारा नगर की हर गली को धर्ममय कर दिया। जगह जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ गुला उड़ाकर किया। नगर के मुख्य द्वार व शंकर मंदिर परिसर पर पलासडी सरपंच सरदार सिंह डावर ने अपने साथियों के साथ कावड़ यात्रियों का पुष्प व गुलाल से स्वागत किया वही एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने भी कावड यात्रा का स्वागत किया। नगर मे जगह जगह कावडिय़ों पानी के पाउच, केले व फरियाली का वितरण भी किया गया। यात्रा का समापन बुनियादी प्राथमिक स्कूल मेें किया गया जहा सभी कावड़ यात्रियों को फलाहर वितरण कर अपने अपने गांव के लिए रवाना किया। Post navigation दिवंगत भाजपा नेता विजेंद्रसिंह की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा सीईओ जिला पंचायत जमना भिडे ने पदभार ग्रहण किया