झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- शाउमा विद्यालय परवलिया में मंगलवार को आदिवासी विकास विभाग इंदौर द्वारा शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु पदम कुमार जैन द्वारा स्कूल परवलिया का निरीक्षण किया गया जिसमे सीधे विद्यार्थियो से चर्चा कर उनकी गुणवत्ता सुधार हेतु समझाइश दी गई। साथ ही प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव व सभी स्टाफ सदस्यों की बैठक आयोजित कर सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जैन द्वारा संस्था में बच्चों की उपस्तिथि व अध्यापन पर संतोष व्यक्त किया गया। Post navigation रायपुरिया पुलिस थाने को मिली डायल 100 सुमित खतेडिय़ा ने हासिल की एआईपीएमटी परीक्षा में मध्यप्रदेश में 32वीं रेक