मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं में आज प्रातः सूर्य नमस्कार के आयोजन किए गए। शिक्षक आनंद वर्मा ने बताया कि आम्बुआ हाई सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य नरेंद्र कुमार भारद्वाज के निर्देशानुसार पीटी टीचर, केसी भट्ट के मार्गदर्शन में समस्त विद्यार्थियों शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों ने सूर्य नमस्कार किया। समीप ग्राम बोरझाड़ की शिक्षण संस्था हाई स्कूल में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न शालाओं में भी सूर्य नमस्कार के समाचार मिले हैं। आम्बुआ हाई सेकेंडरी स्कूल में युवा कांग्रेसी अमान पठान, रमेश बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत युवा कांग्रेसी बबलू डावर, साजिद शेख असलम खान तथा संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Post navigation स्व. ताराबाई वाणी के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक मुकेश पटेल शिक्षण सत्र समाप्ति की ओर, बच्चों को बगैर नाप की सिली यूनिफार्म मिलने से बच्चे हुए परेशान