झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ जिले के समस्त स्कूलों मे शिक्षा के साथ – साथ खेल को भी अनिवार्य करने का प्रथम प्रयास प्रारम्भ किया गया है। जिले के 2551 प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों को खेलो का बेसिक प्रशिक्षण 3 विकासखण्डों पेटलावद, रानापुर एंव झाबुआ मे आज से प्रारम्भ हुआ। 3 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण मे प्रत्येक स्कूल से 2 शिक्षक खेलों का बेसिक प्रशिक्षण लेंगे। आज पेटलावद मे 74, रानापुर मे 77 और झाबुआ मे 60 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। Post navigation स्कूली बच्चों ने हाथीपावा पहाड़ी पर जाकर हजारों पौधों को पिलाया पानी झाबुआ विधानसभा के लिऐ कांग्रेस से इन नेताओ ने आवेदन कर मांगा टिकट