आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद चन्द्रशेखर आजाद नगर परिक्षेत्र में आज ग्राम तलावत में वन्य प्राणी अजगर के घर में घुसने की सूचना मिलने पर तत्काल चंद्रशेखर आजाद नगर परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशानुसार वन स्टाफ द्वारा ग्राम तलावत में ग्रामीण भलसिंह पिता मन्ना निवासी तलावत के घर पर परिक्षेत्र आजाद नगर एवं परिक्षेत्र जोबट की टीम द्वारा रेस्क्यू कर वन्य प्राणी अजगर को सुरक्षित पकड़कर चंद्रशेखर आजाद नगर के घने जंगलों में छोड़ा गया। अजगर की लंबाई लगभग 9 से 10 फीट थी। टीम में शामिल डिप्टी रेंजर प्रकाश मकवाना, वनरक्षक सरफराज मकरानी, वनरक्षक नुरला चौहान, वनरक्षक धीरेंद्र चौहान, वनरक्षक धर्मेंद्र चौहान आदि का योगदान सराहनीय रहा। ) Post navigation छह माह पूर्व साली को लेकर फरार हुए जीजा को पुलिस ने धरदबोचा आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित