आरिफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने वाले प्रबंधक हरिओम बंशीलाल वाणी का बैग दुकान से ही दिनदहाड़े चोरी हो गया। उन्होंने बताया करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच चोरी हुई। बैग नहीं मिला तो उन्होंने दुकान में देखा लेकिन पता नहीं चला। शाम को वाणी ने पुलिस थाने पहुंचकर बैग चोरी होने का आवेदन दिया। वाणी ने बताया बैग में उनकी पर्सनल डायरी, वाउचर फाइल, सभी संस्थाओं के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सील, चार से पांच चैक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो पहिया वाहन की आरसी बुक थी। सोसायटी की चाबी भी बैग में रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *