झाबुआ। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय वगई बड़ी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम खड़कुई में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरित की गई। साथ ही आयुष विंग झाबुआ में पदस्थ डॉक्टर मदन वास्केल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पंचकर्म विद्या द्वारा रक्तमोक्षण, वेधन कर्म अग्निकर्म की जानकारी दी। इसके अलावा सिकल सेल एनीमिया, आयुष क्योर एप की विस्तृत जानकारी दी। शासकीय औषधालय वगई बड़ी की डॉ. नीलिमा चौहान ने महिला संबंधित रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। इसके अलावा औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. नीलिमा चौहान, डॉक्टर मदन वास्केल, कंपाउंडर गुरु प्रसाद श्रीवास्तव, महिला स्वास्थ्य कर्ता लीला चौहान, दवासाज मुकामसिंह कनेश, सरपंच खड़कुई कमलेश चौहान, रोजगार सहायक कांतिलाल कामलिया, पंचायत सचिव भारत सिंह बिलवाल का विशेष सहयोग रहा। Post navigation खेल सामग्री की खरीदी में अनियमितता पर झाबुआ एवं थांदला बीआरसी सहित 6 जन शिक्षक निलंबित मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे बाइक सवार ने रोड किनारे पैदल चल रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत