अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- अपने ससुराल ग्राम चगदी में शादी में शरीक हो कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 45 वर्षीय जुवानसिंग व उसकी पत्नी नंदाबाई पति जुवानसिंग निवासी बेहडवा (भाभरा) रात्रि के करीब 10.30 बजे बड़ागुढ़ा के आसपास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे जुवानसिंग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा नंदाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 से जोबट स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस ले लाया गया। गंभीर घायल नंदाबाई का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। Post navigation रिश्तेदार के यहाँ से अपने घर जा रही महिला के साथ हुई लूट की वारदात किसानों यूनियन ने दिखाई एकता