अलीराजपुर लाइव जोबट (सुनील खेड़े) :– अपने रिश्तेदार के यहाँ कार्यक्रम से शाम को करीब 5 बजे वापस अपने गांव जा रहे मनीष पिता दिलीप राठौड़ मोटरसाइकिल से अपनी सास चंद्रकांता पति घनश्याम राठौड़ को लेकर अपने गृह ग्राम डही (धार) जा रहा था कि रास्ते में बोरी फाटक से एक मोटर साइकिल से दो लड़को ने पीछा किया और सेमल्दा फाटक पर मोटर साईकिल अड़ा कर 1 मंगलसूत्र 2 मोबाईल 1 हाथ घडी कुल अनुमानित 40 हजार की लूट कर फरार हो गये। जोबट पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस मात्र कर रही खाना पूर्ति – पिछले आठ से दस दिनों में तीन,चार वाहन नगर से गुम हो गए है और सारे आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए है फिर भी अभी तक सारे मोटर साईकिल चोर पुलिस की गिरफ्त से बहार है उन्हें पकड़ने में पुलिस कोई भी रूचि नहीं दिखा रही है । करीब 3 माह पूर्व चोरी गए वाहन पर वाहन मालिक ने ढूंढने वाले को10 हजार के ईनाम का ऐलान किया वह वाहन दूसरे ही दिन मिल जाता है और दूसरे वाहन आज तक नहीं मिले वजह तलाशना होगी। Post navigation स्कूल चले हम अभियान के तहत निकाली रैली बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में