झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम नोगावा सोमला में एक शादी समारोह में की जा रही आतिशबाजी से समीप पड़े उकरड़े (उखेड़े) में आग लग गई । प्राप्त जानकारी अनुसार नोगावा सोमला निवासी रमेश पिता सुखराम कटारा के पड़ोसी के यहां शादी थी । बारात जाने से पहले की जा रही आतिशबाजी से रमेश के उकरड़े में आग लग गई । उकरड़े में लगी आग गेहूं की फसल काटने के बाद बचे खापों की ओर बढ़ गई । आग लगते ही ग्रामवासियों द्वारा तुरंत डायल 100 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थांदला थाने से तत्काल प्रधान आरक्षक विजय कुमार सैनी, खवासा चौकी से पुलिसकर्मी एवं फायर ब्रिगेड को घटना स्थल पर पहुंचाया गया । पुलिस और ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पा लिया । घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है । Post navigation ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपाइयों ने नगर में झाडू निकाल दिया स्वच्छता का संदेश स्पीड ब्रेकर के अभाव में मोड हो रहा खूनी साबित : लगातर पांच दुर्घटनाओं के बाद नहीं जागा प्रशासन