गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी में पुलिस थाने पर आज अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें थाना प्रभारी कालीदेवी सुरेंद्र सिंह गाड़रिया, तहसीलदार ओहरिया, डॉ. दिनेश चौधरी, एडवोकेट पवन शर्मा, प्रदीप पुरोहित,गौरव कटकानी, भूपेंद्र राठौर आदि कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। शांति समिति की बैठक में ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्या रखी जिसका तहसीलदार व थाना प्रभारी ने जल्दी ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी व तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी कि कभी किसी गलत मैसेज पर ध्यान न दे। थाना प्रभारी व तहसीलदार ओहरिया ने सभी को अपना नंबर भी दिया और सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि आपको कुछ भी परेशानी हो तो तुरंत हमे सूचना दे। ) Post navigation कलयुगी मां ने नाले के समीप नवजात को प्लास्टिक बैग में बांधकर फेंका, ग्रामीणों की सजगता से नवजात को बचाया जनजाति विकास मंच धूमधाम से मनाएगा स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती