रितेश गुप्ता, थांदला परम्परागत होलिका दहन आज सायं गौधूली वैला से शुभ मुहूर्त में अंचल के विभिन्न गांव मझलों टोलो में होगा। होली दहन के साथ में अंचल में चल रहे भगोरिया गुलालिया हाट थम जाएगा। वही गल पर्व पर दौरान गांव-गांव गल घूमने वालों की धूम रहेगी। अंचल सहित नगर की सबसे प्राचीन होलिका होली चौक, ब्राहम्ण मोहल्ला, सरकारी होली वागडिया फलिया,आजाद मार्ग, पीपली चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, लक्ष्मीबाई माग, गांधीचौक, कुम्हारवाडा, जवाहर मार्ग, पटटाभिराम मन्दिर, सांवरिया सेठ मन्दिर, अम्बिका माता मन्दिर,शंकर मन्दिर इन्द्रपुरी कालोनी, संजय कॉलोनी, रितुराज कॉलोनी समेत सुतरेटी रोड, त्रिवेणी चौराहा समेत करीब पचास स्थानों पर होलिका दहन सम्पन्न होगा। स्थानीय नरसिंह .ऋषभदेव मन्दिर प्रांगण में दिपमालीका चौराहा पर परम्परागत हवनात्मक होलिका दहन गाय शुद्ध गोबर से निर्मित कंडो की होली का दहन हवनात्मक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। नरसिंह भक्त मण्डल के सचिन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परम्परागत होलिका दहन गाय के गोबर से निर्मित कंडों से किया जाएगा, जिसमें भूदेवों व्दारा वैदिक मंत्रोच्चार से हवनात्मक होलिका दहन होगा। हवनात्मक होलिका दहन के लिए 21 किलो हवन सामग्री उपलब्ध रहेगी जिसमें श्रृद्धालु अपनी आहूतिया डालेंगे। हवनात्मक होली दहन में शामिल होने श्रद्धालुओं से अपील की । Post navigation नारी है तो हम हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुगनबाई छाजेड़ के मासक्षमण पर अटल सामाजिक सेवा संस्थान ने किया सम्मान नवोदय विद्यालय ने महिला शिक्षकों व छात्राओं को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया