नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk

अब से कुछ देर पहले शहर के कस्तुरबा मार्ग  मैं एक युवक नें किराए के मकान में  फाँसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, युवक का नाम विकास गेहलोत बताया जा रहा है , सूत्रों के अनुसार युवक विगत एक वर्ष से व्यक्तिगत कारणों से अवसाद में था और आज युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है लेकिन कहा जा रहा है युवक आर्थिक लेन देन में फसा था और कुछेक लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था फ़िलहाल पुलिस ने मार्ग क़ायम कर लिया है और युवक के भाई के बयान लिये जा रहे है , युवक के भाई द्वारा शहर के ही कुछ धनाडय लोगों के नाम पुलिस को बताये हुए है जल्द ही विवेचना के बाद कार्यवाही होने की संभावना है।

अपील – विगत कुछ माह से लगातार देखने में आ रहा है की छोटी छोटी परेशानियों से तंग आकर  युवक युवतियां अपनी जीवन  लीला  समाप्त कर रहे हैं,  आपका क्षणिक क्रोध, परेशानीं बहुत छोटी है  लेकिन जीवन बहुत बड़ा है। आपके जाने के बाद आपका परिवार टूट सा जाता है इसलिए कोई भी परेशानी हो तो अपने मित्र, परिवार सहयोगियों से साझा करें , आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है।