नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk 

अब से कुछ देर पहले शहर के रात चले स्कूल के पीछे नवीन कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मैं बीए प्रथम वर्ष की एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली, छात्रा ने ये कदम क्यों उठाया  इसका अभी  खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि इसके पहले भी छात्रा दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है, छात्र राणापुर के पास कंजावानी क्षेत्र की बताई जा रही है , नवीन पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित होता है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग की कायमी कर जांच शुरू करेगी।