झाबुआ, एजेंसीः शहजाद बबलू सैयद को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोर्चे के जिला अध्यक्ष मुजम्मिल खान ने उनकी नियुक्ति का एलान किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे की सहमति से की गई है। श्री बबलू सैयद के मोर्चा उपाध्यक्ष मनोनित होने पर सांसद दिलीपसिंह भूरिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, निर्मला भूरिया, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, पार्षद सईदुल्लाखान आदि ने उन्हें बधाई दी। Post navigation “टेलीविजन टेलीविषम की भूमिका निभा रहा है” रोटरी क्लब झाबुआ को मिला पहली बार सम्मान, रोटरी डिस्ट्रीक्ट कांफ्रेंस में श्री बैरागी प्रथम