झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भक्त मलुक दास रामायण मंडल के आद्य सस्ंथापक स्व.कन्हैयालाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि स्मरण पर रामायण मंडल के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया। नौगांवा नदी तट स्थिति मुक्तिधाम पर मंडल के सदस्यों द्वारा शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पौधारोपण किया। अवसर पर रामायण मंडल के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश भट्ट ने स्व. श्री शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। मंडल के सदस्यों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रथम पुण्य तिथि पर मोन रख कर उन्हे भी स्मरण किया। मंडल के अध्यक्ष किशोर आचार्य ने आभार व्यक्त किया। सायं काल मे स्थानीय महावीर भवन पर रामचरित मानस व मानव जीवन विषय पर आध्यात्मीक गुरु व देश के जाने माने प्रवचनकार एवं देश विदेश मे ख्याति प्राप्त गुरु विश्वास वैष्णव द्वारा प्रवचन दिए व रामायण पाठ किया गया। Post navigation मुश्किलों को चुनौती मानकर फिल्मी दुनिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहा चंदन अरोड़ा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान