झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिले के लिए दिल दहलाने के साथ बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम मिंडल में 11 साल की बालिका का शव मिला है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग बालिका का शव बरामद होने पर नायब तहसीलदार किरण गेहलोत ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

शुक्रवार सुबह पुलिस को उदयपुरिया तालाब के समीप एक शव मिलने की सूचना मिली जिस पर एसडीओपी रचना भदौरिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को खोदकर निकाला गया। इसके पश्चात अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। इस संबंध में एसडीओपी रचना भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुराचार के बाद हत्या का लग रहा है, जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।

मवेशी चराने गर्ईं थी बालिका:

ग्राम मिंडल निवासी 11 वर्ष की यह बालिका अपनी पढ़ाई के साथ साथ घर के काम में भी मदद करती थी। गुरुवार शाम को वह अपने मवेशियों को लेकर अपने घर के समीप ही जंगल में गर्ईं थीं जहां वह मवेशी चराने के साथ वह लकड़ियां बीन रही थी।

परिजनों ने उसे शाम 4 बजे तक देखा था लेकिन जब वह अंधेरा होने पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढऩा शुरू किया और देखा की तालाब के किनारे कंडे और लकडिय़ां पड़ी हुई है। परिजनों को आशंक हुई कि वह तालाब में हाथ धोने के दौरान तालाब में गिर गई होगी। इसी आशंका के चलते उन्होंने तालाब में ढूंढऩे की कोशिश की और साथ में पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज करवाई।

रातभर ढूंढऩे के बाद भी जब बालिका नहीं मिली और सुबह जब वे बालिका को ढूंढ रहे तो उस दौरान तालाब के पास ही टूटी हुई माला मिली और कुछ दूर जाने पर उसकी चप्पल मिली तो उन्होंने तालाब से थोड़ा दूर ढूंढऩे का प्रयास किया जहां नाले के किनारे ताजा खोदा गया गढ्ढा दिखाई दिया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद इस मासूम की हत्या का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *