राज सरतालिया@पारा शराब के नशे मे धुत कार चालक ने इंडिगो कार से पारा नगर के होली चौक में भारी उत्पात मचाया। लापरवाही पूर्वक बहुत तेज गति से इंडिगो कार चलाते हुए। इस सख्स ने पहले तो श्रद्धा फोटो स्टूडियो के ऑनर रवि कदम की इंडिका कार जो उनके घर के सामने खड़ी थी उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी दिशा पलट गई ।उसके बाद कार होली चौक में स्थित आफ़ताब मेहताब की अंडे की ठेला गाड़ी को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी के ठेला गाड़ी 40 फिट दूर जा गिरी और इंडिगो कार बहुत तेज स्पीड में एक खंभे से टकराई जिसमें शराबी वाहन चालक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई राहगीर की जनहानि नही हुई पर इस घटना में शराबी ड्राइवर सहित गाड़ी में बैठा एक सवार घायल हुआ है ।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और पारा पुलिस को सूचना के तुरंत बाद पहुँचे चौकी प्रभारी रमेश कोली ने स्थिति का जायजा लिया। जिस इंडिगो कार से यह हादसा हुआ वह इंदौर में किसी पुजेश गर्ग के नाम पर बता रही है। ) Post navigation विधायक मुकेश पटेल ने माध्यमिक विद्यालय सोलिया के नवीन शाला भवन का किया उदघाटन जनमित्र शिविर संपन्न आपकी सरकार आपके द्वार के तहत शिविर संपन्न