रितेश गुप्ता, थांदला नगर में शरद पूनम पर विशेष आयोजन होते आये है। मां त्रिमूर्ति कालिका माता मित्र मंडल ने माता के जगराता में उमड़ी अपार भक्ति से प्रेरित होकर आगामी 13 अक्टूबर शरद पूनम पर विशेष आराधना की तैयारियां की है। समिति सदस्यों ने बताया की इस दिन प्रात: 10.30 पर कन्या भोज के आयोजन के साथ रात्रि में 111 लीटर दूध की खीर व 71 किलो साबूदाने की खिचड़ी प्रसादी के रूप में भक्तों को दी जाएगी। वही दोनों समय माता की महाआरती भी होगी। Post navigation बारिश ने 13 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा, 1622.मिमी बारिश दर्ज मध्यप्रदेश अरोड़ा खत्री समाज के चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न, आदिवासी अंचल को मिला प्रदेश का नेतृत्व