अर्जुन मावी, सरदारपुर

धार जिला पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष भी शब्द समागम 2018 रूपी एक भव्य कार्यक्रम 28 मई को आयोजित किया जा रहा हैं। पिछले वर्षो की तर्ज पर आयोजित शब्द समागम में देश-प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने बताया कि शब्द समागम 2018 के मुख्य अतिथि केन्द्रीय खान, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी भी सम्मिलित होंगे। आयोजन लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. कृष्णलाल शर्मा व स्व. अरविंद काश‍िव को समर्पित है।
विश‍िष्ट अतिथि के रूप में सांसद सावित्री ठाकुर, धार की विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बरफा, बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, युवा नेता संजय वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष सीसीबी कुलदीपसिंह बुंदेला रहेंगे। 28 मई सोमवार को प्रातः 12:30 बजे मिलन महल धार में आयोजित शब्द समागम में धार की धड़कन नामक स्मारिका का विमोचन भी होगा। इस अवसर पर जिलेभर के 800 पत्रकारों को बीमा पालिसी का वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *