आलीराजपुर। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें आलीराजपुर नगर की शब्दिता साहित्य कला संस्था की माधुरी सोनी सहित आरती सोलंकी, संध्या पांडे का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था दिल्ली द्वारा नाथद्वारा में किया गया। 

यह सम्मान मेवाड़ महाराणा नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह तथा श्रीनाथ मंदिर प्रमुख आचार्य विद्व समारोह अध्यक्ष कृष्ण कुमार रत्तू  के करकमलों से हुआ। विशेष अतिथि मेवाड़ महाराणा नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह, संस्था प्रमुख अध्यक्ष वीपी सिंह, उपाध्यक्ष केतन मोदी , कविवर ओमपाल सिंह निडर, कारगिल रिटायर्ड ऑफिसर सिंह कानपुर, फ्लाइंग रिटायर्ड ऑफिसर सिंह, आगरा कवियित्री डॉ. ज्योत्सना शर्मा रही। संचालन सूत्रधार राष्ट्रीय कवि गिरीश विद्रोही ने किया। इस अवसर पर काव्य पाठ आयोजन भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *