जितेंद्र वाणी, नानपुर ग्राम के प्रतिष्ठित व्यापारी मोहम्मदीभाई शेख़ अकबरअलीभाई मर्चेंट का 68 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया। मरहूम मोहम्मदभाई मर्चेंट लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये है, आलीराजपुर बोहरा कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया। इस अवसर पर नानपुर, अलीराजपुर, और अन्य शहरों से आये बोहरा समाज, हिंदू समाज, मुस्लिम समाज के अनेको व्यक्ति बड़ी तादात में उपस्थित थे! असमय इंतकाल पर दाऊदी बोहरा समाजजनों ने शोक व्यक्त किया साथ ही ग्राम के मुस्लिम समाज के सदर हाज़ी सिराज भाया, चांद मामा, सलामुद्दीन शेख़, आबिद सैयद, सहित हिन्दू समाज के सीताराम भाई वाणी, सुरेश सर सहित अनेक समाज, संस्था व संगठन के वरिष्ठ जनों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे ग्राम के लिए अपुरणीय क्षति बताया। Post navigation नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया