आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- ग्राम संपर्क यात्रा का नगर में प्रवेश हुआ। बड़ीखट्टाली से प्रारंभ यात्रा का मंगलवार करीब शाम 6 बजे नगर में प्रवेश हुआ। यात्रा में 100 से अधिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर संगठन के सदस्यों ने नगर में रैली निकाली। बैरियर नाके से प्रारंभ रैली का समापन हनुमान मंदिर प्रांगण पर हुआ। यहा सदस्यों को बाहर से आये अतिथियों से संबोधित किया। वाहन रैली के दौरान हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समाज ने भी शीतल पेय से स्वागत किया। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री ओच्छबलाल सोमानी, जिलाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कपिल सोनी, की युवा कार्यकारणी अध्यक्ष यशवन्त राठौर, अंकित अरोड़ा, स्थानीय इकाई के वीरेंद्र जैन, रामेश्वर गुप्ता, शैलेन्द्र जैन आदि उपस्थित हुए। Post navigation ग्राम संपर्क रथयात्रा जिले में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत जागो साहेब जागो, पुलिस की अनदेखी और मंडराता खतरा