बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- – खट्टाली में अखिल भारतीय वैश्य समाज द्वारा अलीराजपुर जिले में निकाली जा रही ग्राम संपर्क यात्रा का शुभारंभ ग्राम खट्टाली के चारभुजा मंदिर से हुआ।यात्रा को अभूतपूर्व जन सहयोग मिला जिसमे ग्राम के समस्त वैश्य समाज के सदस्यों द्वारा अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख पूर्ण रूप से सहयोग दिया ।संपर्क हेतु ग्राम के प्रमुख मार्गो से वाहन रैली के साथ भव्य चल समारोह एक जैसी वेशभूसा,गले मे केसरिया दुप्पटा ओर सिर पर पगड़ी वैश्य समाज की अलग पहचान दिखा रही थी। यात्रा पूरे नगर में ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन व वाहनों पर संगठन में शक्ति के जय घोषों लगाते हुये पुनः चारभुजा मंदिर पर पहुंची। जिसमे वेश्य समाज के उद्योगपति महेंद्र गुप्ता,प्रदेश मंत्री ओछबलाल सोमानी ,जिलाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, संगठन मंत्री भरत आगाल, अलीराजपुर से मदनलाल नँगवाड़िया, जोबट से राजेन्द्र राठौड़, कुक्षी से बाबू भाई, खट्टाली से धनराज परवाल,महिला वाहिनी की श्रीमती सोमानी, एवं झाबुआ ,धार एवं अलीराजपुर,व अन्य जिले के कई सदस्य इस रैली में शामिल हुए।इस ऐतिहासिक ग्राम संपर्क रथ यात्रा को सफल बनाया। वैश्य समाज जिला प्रभारी व ग्राम खट्टाली अध्यक्ष दिलीप परवाल एवं मुकेश जैन मदनलाल लढ्ढा, गणपत राठौड़ अनिल , प्रशांत,संजय ,धर्मेद्र , धनराज राठौड़,आदि द्वारा स्वगात किया गया। जिले के झुझारू वक्ता व प्रदेश मंत्री ओछबलाल सोमानी द्वारा दिये अपने उध्बोधन में समाजजनों को संगठित होकर रहने तथा समाज के निचले तबके को साथ लेकर चलने पर जोर दिया गया। वही महेंद्र गुप्ता द्वारा भी सभी से समाजहित सर्वोपरि व संगठन की अन्य गतिविधियों पर समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता ने किया तथा उपस्थित अतिथियों व ग्राम के समस्त समाजजनों का आभार प्रदर्शन मुकेश जेन द्वारा किया गया। दिलीप परवाल द्वारा बताया गया कि ग्राम संपर्क यात्रा का शुभारंभ चारभुजा धाम खट्टाली से हुआ तत्पश्चात नानपुर, अलीराजपुर , चांदपुर वाया कट्ठीवाड़ा यात्रा कल पहुंचेगी वही ग्राम संपर्क यात्रा में समस्त वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहै। Post navigation 28 मार्च को अखिल भारतीय वाणी समाज निकालेगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा वैश्य महासम्मेलन की शानदार वाहन रैली में जुटे हजारों