आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर बैल के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना चंशेआ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम काटकुंआ देवका फलिया की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमना (60) पति नगरिया देवका उसके बैलों को खूंटे से बांध रही थी तभी एक बैल ने अमना पर हमला किया और उसे सिंग से उठाकर उछाल दिया। ग्रामीण वेस्ता यह देखकर महिला को बचाने दौड़ा। हालांकि तब तक वह बेसुध हो चुकी थी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सरपंच सुरपाल और वृद्ध महिला के पति को सूचना दी गई। जिस वक्त दुर्घटना हुई तब उसका पति चंद्रशेखर आजाद नगर बाजार करने गया हुआ था। पुलिस ने धारा 174 जा.फौ. का पाया जाने से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सउनि. अमर कुमार जुनवाल द्वारा जांच की गई। Post navigation पुलिस ने पकड़ी 1 लाख 20 हजार की अवैध शराब, आरोपी फरार जंगल को बचाना है तो घर के सदस्यों की तरह जंगल के छोटे-बडे़ सभी पेड़ पौधे व जीव जंतु को बचाना होगा : सीसीएफ इंदौर सनोड़िया