आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

बाघ वहीं रहता हैं जहां साफ सफाई होती हैं। हमें भी जहां रहते हैं वहां बाघ की तरह पर्यावरण को साफ सुधरा रखना चाहिए। हम जिस प्रकार परिवार को खुशहाल बनाने के लिए परिवार में छोटे से लेकर घर के बडो़ सभी का संरक्षण व सम्मान करते हैं वैसे ही जंगल व जंगली जीवों को बचाना हैं तो उनका प्रत्येक स्थिति में संरक्षण जरूरी हैं| सभी को चाहिए जिस प्रकार घर के छोटे से बडे़ के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं वैसे ही यदि वातावरण को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाना हैं तो हमें छोटे से बडे़ पेड़ पौधों व जंगली प्राणियों को संरक्षित करना होगा। यह बात वन विभाग के आयोजित अनुभूति कैंप में वन विभाग के मुख्य वन वृत संरक्षक, इंदौर संभाग के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय व भूराघाटा हाईस्कूल के स्कूली छात्र-छात्राओं से कहीं।सीसीएफ सनोडिया ने बताया कि मध्यप्रदेश को टाईगर स्टेट कहा जाता हैं यहां 2018 के पहले 526 बाघ थे जो वर्तमान में 785 हो गये हैं।

अनुभूति कैंप के दौरान स्कूली बच्चों को कदवाल के वनक्षेत्र सतपाल के जंगल का भ्रमण करवाया गया भ्रमण के दौरान वन विभाग एसडीओ, चंद्रशेखर आजाद नगर मनीषा पुरवार,रेंजर रीतिका यादव ने वन परिक्षेत्र में बनी कंटूर संरचना,चेकडेम, बोरी बंधान व वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों के माध्यम से मैं बाघ हूं कि अभिनव गीत की प्रस्तुती के माध्यम से स्कूली बच्चों का मनोरंजन करवाया।

जंगल के भ्रमण पश्चात वन विभाग की लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया|जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र जितेन्द्र केरिया कनेश ने प्रथम,अजय केसरिया रावत द्वितीय व अनिल मुकाम रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर ग्राम सरंपच दिलू बामनिया, रेंजर रीतिका यादव ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अनुभूति कैंप में कदवाल सरपंच दिलू बामनिया,काबरीसेल सरपंच भारचंद भूरिया, जिला वन मंडलाधिकारी मंयक सिंह गुर्जर, एसडीओ डाक्टर मनीषा पुरवार, रेंजर रीतिका यादव, डिप्टी रेंजर किशनसिंह बारिया,वन चौकी प्रभारी नूरला चौहान, वन रक्षक दिवान कटारा, बसंत चौहान, भीमसिंह चौहान,रिलेश चौहान, मैनेजर राकेश निनामा, अन्ना भंवर, सरपंच प्रतिनिधि स्वरूपसिंह भूरिया, उत्कृष्ट विद्यालय से प्रभारी शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता व भूरा घाटा प्रभारी मीरसिंह मावी सहित स्कूली स्टाफ व वन विभाग के सभी मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *