By पियुष चन्देल,अलीराजपुर वन विभाग के कर्मचारियों ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में नीम, बरगद, पीपल के पौधों का रोपण किया साथ ही परिसर की साफ सफाई करके पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया। गौरतलब है, की ये वन कर्मचारी विगत 13 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है, लेकिन पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का पुर्ण रूप से निर्वहन करते हुए पौधरोपण किया व परिसर में जमा कचरे को साफ किया। काम करते हुए सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध भी दर्शाया। म्.प्र. फॉरेस्ट रेंजर्स ऐसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष जितेन्द्र तोमर ने बताया कि वन कर्मचारी हड़ताल पर जरूर है, लेकिन उनके मन मे वनों के संवर्धन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति गहरा लगाव है। इस अभियान में जिलाध्यक्ष संदीप रावत, संजय सिंह राजपूत, लोकेन्द्र सिंह कुशवाह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रचना डावर, सपना चौहान, नीलेश डावर, निशांत गेहलोत, विपुल चौहान, बसंत चौहान, सुरेश कुमार इश्के आदि का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस पर सहयोग संस्था ने अलीराजपुर को ग्रीन सिटी बनाने का लिया संकल्प ग्रामीण अंचलों की हलचल पर नजर रखे व जानकारी पुलिस को दें : थाना प्रभारी कपीश