योगेंद्र राठौड़, सोंडवा
टंट्या मामा की शोभायात्रा हेतु प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। गौरतलब है कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है, जिसको सरकार ने अपने संज्ञान में लेकर आदिवासी बाहुल्य 23 जिलो में शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। उसी तत्वावधान में जिले में भी जोर सोर से विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखंड सोंडवा में बस स्टैंड पर सभी लोग एकत्रित हुए एवं विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति अलीराजपुर के जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर, आयोजन समिति के तहसील अध्यक्ष रायसिंह अवासिया, समिति सदस्य कलसिंग डावर, मनीष बंदोड़, गोरसिया सस्तिया, रवि लोहारिया तथा समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो कि आज से प्रचार वाहन विभिन्न गांवों-कस्बो एवं बसाहटों में जाकर विश्व आदिवासी दिवस के दिन जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी परम्परागत वाद्य यंत्र ढोल मांदल एवं सुपटे के साथ अपनी संस्कृति के अनुरूप स्थानीय वेषभूषा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना एवं विशाल रैली के साक्षी बनने के लिए प्रसार वाहन को रवाना किया गया जो कि विभिन्न गांवों कस्बो में जाकर आह्वान किया जा रहा है। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी रवि लोहारिया, संजय तोमर, विकास जमरा एवं आदिवासी गायक भाई पप्पन, राहुल मंडलोई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *