झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा समाज के अनुयायियों ने मिलकर भगवान की पूजा-अर्चना की और नगर में एक विशाल रैली निकाली, जिसमें समाजजन शामिल हुए तथा नाचते-गाते नगर के मुख्य मार्गो से निकले। रैली का स्वागत विभिन्न संगठनों ने किया। निलकंठेश्वर मित्र मंडल ने जलपान करवाकर रैली का स्वागत किया। रैली नगर भ्रमण के पश्चात स्थानीय निलकंठेश्वर मंदिर पहुंची जहां पूजन और महाआरती का आयोजन रखा गया। Post navigation मंडी प्रांगण में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हैंडपंप बंद की दर्जनों शिकायत लेकिन नहीं सुधारे जा रहे खरडूबड़ी के हैंडपंप