https://youtu.be/dDJMrNk3MCs सलमान शैख़@ झाबुआ Live आज दोपहर में छोटी बोलासा में एक कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव पवि पति भूंडा पारगी (22) निवासी छोटी बोलासा का था, जो पिछले 5 दिनो से अपने ससुराल से लापता थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे के दरमियान पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव कुएं में तैर रहा है, इसके बाद पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और शव की शिनाख्त पवि पारगी के रूप में हुई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पेटलावद लाया गया। जहां डाक्टरो ने शव का पीएम किया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओ पर जांच कर रही है, कि आखिर उसने अगर आत्महत्या की तो क्यो की और अगर उसकी हत्या हुई है तो फिर पीएम रिपोर्ट आने तक पुलिस इंतजार करेगी। जीजा ने की हत्या, 5 दिन से ढूंढ रहा था बहन को- ग्राम देवली के रहने वाले मृतक पवि के भाई कालूसिंह गामड़ ने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जीजा ने ही उसकी बहन की हत्या की है। बहन के दांत टूटे हुए है और उसके सीर पर चोट है, उसे पहले मारा गया और फिर कुएं में फेंक दिया गया। कालूसिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके जीजा का फोन आया था कि उसकी बहन छोटी बोलासा से देवली आने के लिए निकल गई है, लेकिन वह फिर घर नही पहुंची, इसके बाद उसका भाई पिछले 5 दिनो से उसे ढूंढ रहा था और आज उसका शव कुएं में मिला। Post navigation झाबुआ जिले के इस गांव में भी बर्ड फ्लू की आशंका; एक चिड़िया की हुई मौत … अवैध रेत के कारोबार पर खनिज विभाग का शिकंजा; 10 ट्रैक्टर राणापुर में तो 5 पारा में पकड़े …