विपुल पांचाल@ झाबुआ Live खनिज विभाग की टीम ने राणापुर और पारा में अवैध रेत परिवहन को रोकने मुहिम शुरू की। मुहिम के तहत 10 ट्रेक्टर राणापुर में तो 5 ट्रेक्टर पारा में पकड़े गए। गौरतलब है कि जिले में व्यापक स्तर पर हो रहे अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर रोहित सिंह ने निर्देश दिए है। उसी के तहत यह कार्यवाही खनिज अधिकारी और खनिज अमले द्वारा की गई है। खनिज विभाग द्वारा की जा रही इस औचक कार्रवाई से अवैध रेत माफिया में हड़कंप है। Post navigation विवाहिता का शव कुएं से बरामद, भाई ने लगाए जीजा पर हत्या के आरोप … “शिवराज” सरकार के खिलाफ 82 वर्षीय किसान “शिवराज” करेगे “भुख हडताल” ..!!