आलीराजपुर। आम्बुआ क्षेत्र के कुछ लोग अचानक बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर ने बताया आम्बुआ के पटेल फलिया में एक जमीन विवाद के झगड़े में तोड़ हुआ था। इसके बाद सभी बैठकर प्राकृतिक मादक पेय ताड़ी पी रहे थे। इसके बाद ही कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। शुरुआत में चार बीमारों का जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है। कुछ लोग और भी है जो अस्पताल आ सकते हैं। खबर मिलने पर विधायक सेना पटेल भी अस्पताल पहुंची और बीमारों का हालचाल जाना। उधर, ताड़ी का सीजन जा चुका है उसके बाद भी इसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है। आशंका है कि जो ताड़ी ग्रामीणों ने पी वह दूषित थी। इसलिए सभी बीमार हुए। खबर मिलने पर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, एसडीएम तपिश पांडे, टीआई सोनू सिटोल भी अस्पताल पहुंची। Post navigation आलीराजपुर जिले में पुलिस थानों का आकस्मिक रात्रि निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार हेतु विशेष निर्देश जारी दूषित ताड़ी पीने से बीमार हुए पांच ग्रामीणों में से एक ने दम तोड़ा